• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में पौधारोपण अभियान, पोस्टर मेकिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन।

Published on: 04 May 2026

आईजीयू में पौधारोपण अभियान, पोस्टर मेकिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन।


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के YRC एवं प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पृथ्वी के

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु पौधारोपण अभियान, पोस्टर मेकिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. भारती ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर YRC कोऑर्डिनेटर प्रो. समृद्धि, डॉ. सुशांत, डॉ. प्रियंका एवं डॉ. पवन सहित शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता:

प्रथम स्थान: महक (एम.ए. इकोनॉमिक्स)

द्वितीय स्थान: मनीषा (एमबीए प्रथम वर्ष)

तृतीय स्थान: तनुज (एमबीए प्रथम वर्ष)

फोटोग्राफी प्रतियोगिता:

प्रथम स्थान: यतिन (एमबीए प्रथम वर्ष)

द्वितीय स्थान: युवराज (इंटीग्रेटेड एमबीए, चौथा सेमेस्टर)

तृतीय स्थान: तरुण (इंटीग्रेटेड एमबीए, चौथा सेमेस्टर)

पौधारोपण अभियान के आयोजक:

दीपांशु, नमन, हितेश, दीपेश कृष्ण, यश एवं पवन (इंटीग्रेटेड एमबीए, चौथा सेमेस्टर)


पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजन टीम:

तान्या, युवराज, साक्षी, चिराग, रितिका एवं श्री ओम (इंटीग्रेटेड एमबीए, चौथा सेमेस्टर)

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प लिया।